मोकामा पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित पिस्टल बरामद की। यह अवैध रूप से हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री मोकामा थाने के मोर गांव में चल रहा था।
गुरुवार को छापेमारी के बाद अवैध मिनी गन फैक्ट्री की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मोकामा थाना इंस्पेक्टर राजनन्दन के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।
छापेमारी में पुलिस ने तीन लोगों समेत दर्जनों की संख्या में निर्मित और अर्द्ध निर्मित पिस्टल, कट्टे बरामद की है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
उनकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस इसके अन्य रैकेट के बारे में पता कर रही है।
वर्षों से चल रही थी फैक्ट्री
स्थानीय लोगों की मानें तो मोर में वर्षों से अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री संचालित है।
तकरीबन पांच वर्ष पूर्व भी मोर गांव में अवैध हथियार बनाने के मामले का खुलासा हुआ था। उस समय भी काफी मात्रा में हथियारों की बरामदगी हुई थी।