भारत के बॉक्सर अमित पंघाल (Amit Panghal) से टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में मेडल की काफी उम्मीदें थीं, जो शनिवार को टूट गईं. अमित 52 किलोग्राम कैटेगरी के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में रियो ओलंपिक के सिल्वर मेडल विनर कोलंबिया (Colombia) के युबेरजेन मार्तिनेज (Yuberjen Martinez) से 1-4 से हारकर बाहर हो गए.

पंघाल पर भारी पड़े मार्तिनेज 

टॉप सीड अमित पंघाल (Amit Panghal) का ये पहला ओलंपिक था और उन्हें पहले दौर में बाय मिला था. पहले ही दौर से कोलंबियाई बॉक्सर ने पंघाल पर दबाव बना दिया लेकिन पंघाल ने वापसी करके पहले तीन मिनट में 4-1 से जीत दर्ज की.  इसके बाद मार्तिनेज की रफ्तार का वह सामना नहीं कर सके.

Also read: Special Train News: झारखंड को मिली एक और नई स्पेशल ट्रेन की सौगात, झारखंड से राजस्थान आना जाना होगा आसान, जाने शेडुअल…

Also read: Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिनों तक आंधी – तूफान के साथ होगी मुश्लाधार बारिश, जाने हरियाण में आज कैसा है मौसम

खतरनाक दिखे मार्तिनेज 

भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा, ‘वो एक दूसरे के साथ प्रैक्टिस कर चुके हैं. उनमें से कुछ में अमित ने आज से बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन कुछ में आज की ही तरह हुआ. यह हैरानी वाला नतीजा नहीं है क्योंकि हमने देखा है कि यह मुक्केबाज काफी खतरनाक है.’

पंघाल से टूटी उम्मीद

दूसरे दौर में मार्तिनेज ने पंघाल पर जबर्दस्त अटैक किया जिसका भारतीय मुक्केबाज जवाब नहीं दे सके. यह सिलसिला आखिरी तीन मिनट में भी जारी रहा और पंघाल सिर्फ बचाव करते रहे. नीवा ने कहा,‘हमें पता था कि क्यो हो सकता है लेकिन हमें उम्मीद थी कि अमित आखिरी 2 दौर में बेहतर करेंगे’

जल्दी थक गए पंघाल

नीवा ने कहा,‘उसमें हिलने की ताकत नहीं बची थी और वह जवाबी हमले भी नहीं कर पा रहा था. उसके अति रक्षात्मक खेल से भी मार्तिनेज को काफी अंक मिले. मैंने किसी विरोधी के खिलाफ अमित को इतना थका हुआ नहीं देखा. वो अपनी लय में नहीं था. हमारा सामना काफी टैलेंटेड बॉक्सर से था.’

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.