चाहे लड़के हों या लड़कियां पिंपल्स एक ऐसी समस्या है, जो किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है। यह ज़िंद्दी पिंपल आपकी ज़िंदगी में एक बार आ जाएं, तो फिर इन्हें भगाना आसान नहीं होता। यह किसी भी समय आपकी चेहरे पर आ धमकते हैं। कई लोग इसे फोड़ने की ग़लती करते हैं, जो बिलकुल नहीं करनी चाहिए।
पिंपल को फोड़ने से वो और बढ़ा हो सकता है, इंफेक्शन फैल सकता है या फिर गहरे धब्बे पड़ सकते हैं। अगर आप इसे बिना किसी परेशानी और आसानी से ख़त्म करना चाहते हैं, तो हम आपको दे रहे हैं कुछ कमाल के टिप्स।
पिंपल्स के लिए आसान टिप्स
1. जैसे ही आपके चेहरे पर पिंपल नज़र आए, इस पर टी-ट्री ऑयल और एलो वेरा जेल मिलाकर फौरन लगाएं। इन दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी पिंपल फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद इसका इस्तेमाल करें। दो घंटे में दो बार इस्तेमाल करें।
2. सोने से पहले चेहरे को धोने के बाद इस पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जेल को मिलाकर बना फेस पैक लगाएं। फिर इसे धोकर चेहरे पर टोनर, मॉइश्चराइज़र लगाएं। आप पिंपल पर मुल्तानी मिट्टी का यह फेस पैक लगाकर सो भी सकते हैं। सुबह उठकर इसे धो लें।
3. अगर अचानक कहीं आपको जाना पड़ रहा है, तो इसे छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंसीलर पिंपल पर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे पिंपल छिप जाएगा और इससे होने वाला रेडनेस भी नज़र नहीं आएगी।
4. इसके अलावा, आप इसमें नीम या तुलसी से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम और तुलसी दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
5. अगर लगातार मास्क पहनने की वजह से आपके चेहरे पर लगातार पिंपल्स हो रहे हैं। तो इसके लिए एक खास फेस पैक तैयार करें। इसके लिए आपको चाहिए बेसन, दूध, बादाम का तेल और हल्दी। इन सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब सूख जाए तो पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर, मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें।