समय से पहले सामान्य से अधिक बारिश और बाढ़ से बिहार में कई फसलों को भारी नुकसान हुई है़ फल और सब्जियों को अधिक नुकसान है़ धान की रोपनी प्रभावित हुई है, कहीं बिचड़ा गल गया है़ कृषि विभाग का मानना है कि मौसम का मिलाजुला असर रहा है़ हालांकि, अभी कहां कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है़
उपनिदेशक अनिल झा का कहना है कि आम और धान अधिक प्रभावित हुए़ आम को गरमी चाहिए. धान को पानी लेकिन तूफान ताऊते और माॅनसून के कारण नमी अधिक रही़ इससे खेती को दिक्कत आयी़ बारिश के कारण कई जगहों पर समय से रोपनी हाे पायी है़ जहां बाढ़ नहीं आयी केवल बारिश हुई वहां खेती के लिए अच्छे हालात बने हैं.
धान को पानी पसंद है, तीन से पांच सेंटीमीटर पानी पर किसान रोपनी कर लेते है़ं बाढ़ – बारिश के कारण जो बिचड़ा लगाया था वह खत्म हो गया है़ किसान ने अब बिचड़ा के लिए परेशानी हो रही है़ वहीं, जिन्होंने फसल रोप दिया था उनकी फसल फसल का नुकसान हुआ है़
नाॅर्थ बिहार में ऐसा अधिक हुआ है़ खेत में पानी लगने से मकई की फसल खराब हुई है़ दरभंगा – तिरहुत, कोसी, पूर्णिया प्रमंडल में मूंग भी पानी के अंदर गल- सी गयी है़ मूंग पर जहां फली आ गयी थी वहां भारी नुकसान हुआ है़ गरमा की सब्जी भी बहुत प्रभावित हुई हैं