श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निर्माण निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू हो गया। 44 दिनों तक तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को पटना के 18 स्थानों से हुई।
पटना से शुरू हुई निधि संग्रह अभियान में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित भाजपा के अन्य नेताओं में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, सांसद सुशील कुमार मोदी, विधायक नंद किशोर यादव व नितिन नवीन, विधान पार्षद सम्राट चौधरी, संजय पासवान सहित अन्य नेता मौजूद थे।
मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रह की जानकारी देते हुए अभियान समिति के प्रचार प्रमुख अभिषेक ओझा ने कहा कि शहर के शीतला मंदिर, अगमकुंआ, गायत्री मंदिर, बड़ी पटनदेवी, खाजपुरा शिव मंदिर सहित कुल 18 स्थानों पर कार्यक्रम हो रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ़ मोहन सिंह, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत अध्यक्ष पद्मश्री डॉ़ आरएन सिंह, खाजपुरा के शिव मंदिर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।