फेसबुकिया शादी का बुधवार को अजब अंजाम दिखा। सात जन्मों का साथ निभाने वाला पति एक लॉकडाउन भी नहीं झेल पाया। नौकरी गई तो टेंशन में पत्नी को ही छोड़कर भाग गया। पुणे से बक्सर पहुंचा पति अपनी पत्नी को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। स्टेशन पर भटकती महिला से पुलिस ने जब पूछा तो उसने सारी व्यथा बताई।

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के बैरिया थाना के मिर्जापुर गांव के रहने वाला विवेक वर्मा अपनी पत्नी को पुणे से लेकर बलिया के लिए बक्सर स्टेशन पर उतरा। लेकिन, पत्नी को स्टेशन पर ही छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि पटना-पुणे एक्सप्रेस से बक्सर पहुंचने के बाद पति ने बताया कि बलिया की जीप देखकर आ रहा हूं। घंटो बीत जाने के बाद जब पत्नी प्रगति सिंह ने पति विवेक वर्मा को फोन पर सम्पर्क किया तो उसे साथ बलिया ले जाने से इनकार कर दिया।

फेसबुक से बढ़ी थीं नजदीकियां
पुलिस ने बताया कि मामला फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का है। विवेक वर्मा नाम के व्यक्ति से शादी करने वाली लड़की प्रगति सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की रहने है। फेसबुक पर उसकी पहचान विवेक वर्मा नाम के व्यक्ति से हुई थी। जान-पहचान के बाद दोनों के बीच नंबरों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद दोनों ने बातचीत शुरू कर दी। बाद में दोनों ने प्रेम-विवाह किया, जिसके बाद उसका पति उसे लेकर पुणे चल गया।

पुलिस ने भेजी ससुराल
विवेक पुणे में निजी फैक्ट्री में नौकरी करता था। लॉकडाउन लग जाने और नौकरी छूट जाने के बाद वे लोग गांव लौटे। पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी तो पूछताछ में महिला ने अपनी सारी व्यथा बताई। बाद में महिला ने ससुराल बलिया जाने की इच्छा जताई, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे बलिया भेज दिया।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.