कोरोना महामारी से बचने के सबका ध्यान अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने पर है। ऐसा करने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाय कर  रहे हैं। मल्टी-विटामिन्स के साथ लोग तरह-तरह के काढ़े ले रहे हैं। वहीं आयुर्वेद में गिलोय घर-घर अपनी जगह बना चुका है। गिलोय में काफी औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे ‘अमृत’ भी कहा जाता है। इसे खासतौर पर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि कोरोना महामारी के दौरान लोग धड़ाधड़ किसी ना किसी रूप में गिलोय ले रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि जरूरत से ज्यादा गिलोय आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

गिलोय है फायदेमंद लेकिन…

हेल्थ शॉट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुड़गांव के फोर्टिस हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन हेड डॉक्टर अमिताभ के मुताबिक, गिलोय विटामिन से भरपूर होता है और कुछ बीमारियों को बढ़ने से रोक सकता है। कोरोना वायरस से इन्फेक्शन के बाद यह काफी फायदेमंद भी है। हालांकि डॉक्टर ने बताया कि अगर आप खुद से गिलोय ले रहे हैं तो इसकी डोज गलत हो सकती है। गिलोय लेने से पहले किसी डॉक्टर से बात जरूर कर लें। गिलोय के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। 

गिलोय से हो सकता है कब्ज
गिलोय डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है लेकिन अगर इससे जरूरत से ज्यादा ले लिया जाए तो कॉन्स्टिपेशन हो सकता है। अगर गिलोय लेने के बाद आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 


गिर सकता है ब्लड शुगर लेवल

गिलोय डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करता है।  यह शुगर के मरीजों का ग्लूकोज लेवल नीचे लाता है। अगर आप डायबिटीज की दवाओं के साथ गिलोय लेते हैं तो आपका शुगर लेवल ज्यादा गिर सकता है। ऐसे में पहले डॉक्टर से बात करना बेहतर है। 

ट्रिगर कर सकता है ऑटोइम्यून डिसीज

गिलोय की खासियत उसका प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने का गुण है। अगर आप ज्यादा गिलोय लेते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम ज्यादा उत्तेजित हो सकता है जो कि नुकसानदायक है। अगर आपको गठिया या कोई ऑटोइम्यून डिसीज है तो गिलोय ना लें।

प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकता है नुकसान

एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट-फीडिंग कराने वाली महिलाओं को गिलोय लेने से बचना चाहिए। इसका नुकसान अब तक मेडिकली पता नहीं लगाया जा सका है लेकिन बेहतर है कि एक्सपर्ट्स की राय मान ली जाए। 

नोट: गिलोय को अगर सही मात्रा में लिया जाए तो फायदेमंद है। इसको ज्यादा लेने से नुकसान हो सकते हैं। गिलोय या इसका सप्लिमेंट लेने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.