दुनिया में अजीबोगरीबें चीजों का भंडार है। कई ऐसे स्थल है, जो सबसे अलग है। वहीं ना जाने कितने अजीब जानवर और पक्षी भी हैं। जिनके बारे में न कभी कुछ सुनना और न कभी देखा है। जब कभी अनोखों जीव-जंतु के बारे में पता चलता है, तो सबके होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों एक मछली चर्चा में है। जो दिखने में काफी डरावनी है। इसकी खासियत है कि इसके दांत बिल्कुल इंसानों जैसे दिखते हैं।

इंसानों की तरह दांत

दरअसल सोशल मीडिया पर मछली की तस्वीर वायरल हो रही है। इस मछली के दांत देखने में इंसानों की तरह लगते हैं। एक मछुआरे को हाल ही में अजीबोगरीब मछली मिली है। वो हमेशा की तरह समुद्र में फिश पकड़ने गया था, लेकिन इस बार उसके हाथ बेहद अनोखी मछली आ गई। यह मछली आम फिश से बेहद अलग है। पहली बार इससे देखने पर कोई भी डर जाएं। इसके दांत इतने खतरनाक दिख रहे हैं कि हमला कर काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.