पिछले महीने के मुकाबले खाद्य तेलों की महंगाई से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी टूटी कमर थोड़ी सीधी होती कि आलू-प्याज और टमाटर के बढ़ते दाम ने फिर परेशानी में डाल दिया है। इस एक महीने के दौरान आलू 14 फीसद, प्याज 13 फीसद और टमाटर 22 फिसद महंगा हुआ है।  जबकि, गेहूं और गेहूं के आटे में करीब 13-13 फीसद की तेजी आई है।

वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 6 जून 2021 के मुकाबले 6 जुलाई 2021 को खाद्य तेलों की कीमतों में डेढ़ फीसद, दालों में डेढ़ फीसद की गिरावट आई है। वहीं चावल के रेट में 5 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

6 जुलाई को दैनिक खुदरा मूल्य की स्थिति (यूनिट: (रु/किग्रा)

वस्तुएँअधिकतमन्यूनतम
मूल्यकेन्द्र का नाममूल्यकेन्द्र का नाम
चावल    
58गंगटोक23रोहतास (सासाराम)
गेहूं    
41पोर्ट ब्लैर16मधुबनी
  16पुरुलिया
     
आटा (गेहूं)    
57पोर्ट ब्लैर20मुंगेर
चना दाल    
97मुरादाबाद62बिलासपुर
तूर / अरहर दाल    
131एर्नाकुलम68जगदलपुर
उड़द दाल    
145लखनऊ.73रीवा
मूंग दाल    
129मैसूर70मोतिहारी
मसूर दाल    
123धारवाड़66वारंगल
चीनी    
51पोर्ट ब्लैर34बिलासपुर
दूध @    
70दिमापुर38खगरिया
  38मैसूर
     
मूंगफली तेल (पैक)    
238खगरिया91बिलासपुर
सरसों तेल (पैक)    
212नासिक117अहमदाबाद
वनस्पति (पैक)    
233मैसूर71जादचेरला
सोया तेल (पैक)    
196गंगटोक95गोरखपुर
सूरजमुखी तेल (पैक)    
227बीकानेर115गोरखपुर
पाम तेल (पैक)    
183मुरादाबाद80दिमापुर
गुड़    
72पोर्ट ब्लैर32जगदलपुर
खुली चाय    
559कुड्डालोर128सहरसा
नमक पैक *    
28मुरादाबाद7मेंगलोर
आलू    
50हल्द्वानी12बरेली
  12सहरसा
  12पुरुलिया
 543कुड्डालोर128सहरसा
नमक पैक *    
प्याज28अमृतसर9दुर्ग
50दिमापुर17पुरुलिया
टमाटर    
50पोर्ट ब्लैर11झाँसी
  11सिलिगुड़ी
  11जादचेरला
 45पोर्ट ब्लैर16राजकोट
 45मायाबंदर  
 45दिमापुर  

खाद्य तेलों में मामूली गिरावट पर दाम अभी भी पहुंच से बाहर

  • नासिक में सरसों तेल सबसे महंगा 212 रुपये प्रति किलो के रेट से बिका तो सबसे सस्ता 117 रुपये अहमदाबाद में।
  • पाम ऑयल सबसे महंगा मुरादाबाद में 183 रुपये तो सबसे सस्ता 80 रुपये दीमापुर में बिका।
  • वनस्पति तेल सबसे महंगा मैसूर में 233 रुपये तो सबसे सस्ता 71 रुपये किलो के रेट से जादरचेला में बिका।
  •  गंगटोक में सोया तेल सबसे महंगा 196 रुपये पर पहुंच गया तो सबसे सस्ता गोरखपुर में 95 रुपये किलो रहा।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.