मूसलाधार बारिश से चम्पारण तटबंध लौकरिया वृति टोला के पास शुक्रवार सुबह धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण धंसे तटबंध के पास पहुंचे और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को को इसकी सूचना दी। विभाग की ओर से अधिकारी वहां जायजा लेने नहीं पहुंचे।
कार्रवाई नहीं होते देख ग्रामीणों ने खुद ही तटबंध की मरम्मत शुरू कर दी। बाद में जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता आशीष कुमार जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण रेनकट हुआ है। इसी कारण तटबंध धंस गया है। तटबंध जर्जर भी हो चुका है। ग्रमीण नंदलाल पडि़त, अभय राव, नथुनी राव, धर्मेन्द्र, बैरिस्टर हजरा समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि सुबह में देखते ही देखते बांध धंसने लगा।
वहां पहुंचने पर देखा कि बाध आर-पार पूरी तरह से धंस गया है। संयोग है कि नदी की धार तटबंध से दूर है। वर्ना प्रखंड में तबाही मचती। हालांकि नदी का दबाव तटबंध पर हुआ तो इसका टूटना तय है। वाल्मीकि बराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इसी रफ्तार से पानी छोड़ा गया तो नदी का लबालब होना तय है। ऐसा हुआ तो पानी का दबाव तटबंध नहीं झेल पाएगा।