बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने आनंद विहार से रांची के बीच एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

पूर्व मध्य रेल ने एक बयान में बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कोडरमा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते रांची और आनंद विहार टर्मिनस के बीच 02525/02526 स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28.06.2021 से अगली सूचना तक के लिए प्रारंभ किया जा रहा है।

02525 रांची-आनंद विहार टर्मिनस 28.06.2021 से रांची से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को खुलेगी। इसी तरह 02526 आनंद विहार टर्मिनस-रांची स्पेशल 30.06.2021 से आनंद विहार टर्मिनस से रांची के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को खुलेगी। यह ट्रेन रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची से चलेगी और दूसरे दिन शाम को 7 बजकर 35 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

आनंद विहार से इसके छूटने का समय सुबह 8 बजे है और यह अगले दिन सुबह 4.45 पर रांची पहुंचेगी। रास्ते में यह मूरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, हजारीबाग रोड़, कोडरमा, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और कानपुर में ठहरेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच, एसी थ्री टियर के 2 कोच और एक पेंट्री कोच होगा।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.