बारिश का मौसम अपने साथ ही शिवभक्तों के लिए खास ख़ुशी लेकर आता है। 25 जून 2021 शुक्रवार से आषाढ़ मास का आरंभ हो चुका है। आषाढ़ मास के बाद श्रावण मास आता है। शिवभक्तों का उल्लास सावन में देखते ही बनता है। भगवान शिव को समर्पित ये महीना हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है।
सावन का महीना अर्थात हिन्दू पंचांग का ये पांचवां महीना होता है। यह महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यही कारण है कि इस समय में भगवान शिव का पूजन विशेष फलदायी होता है। सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। खासतौर से सावन के सोमवार को की गई पूजा, व्रत, उपाय तुंरत फल प्रदान करने वाले कहे गए हैं। भगवान शिव और मां पार्वती की एक साथ पूजा करने से सौभाग्य का वरदान मिलता है। आर्थिक कष्ट दूर हो जाते हैं।
इस साल सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई 2021 से आरंभ होगा और 22 अगस्त 2021 को समाप्त होगा।
सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकलती है। सावन माह में ही सोमवार के दिन का खास महत्व होता है। ये दिन मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला कहा गया है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी का भम्रण करते हैं, और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते है। इस माह में सोमवार को व्रत रखने से जीवन में आने वाले दिक्कतें दूर होती हैं। सुख समृद्धि प्राप्त होती है। दांपत्य जीवन सुखद होता है और विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती है।
इस साल श्रावण मास में 4 सोमवार पड़ेंगे:
सावन का पहला सोमवार – 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार – 02 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार – 09 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार – 16 अगस्त 2021